छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: लूट और मारपीट का आरोपी गौरव सिन्हा गिरफ्तार
Shantanu Roy
5 Oct 2025 9:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस ने दिनांक 05.10.2025 को लूट और मारपीट के मामले में आरोपी गौरव सिन्हा पिता लक्ष्मण सिन्हा, उम्र 18 वर्ष 01 माह, निवासी लाखे नगर चौक, साई किराना के पास, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। पुलिस ने इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता और लूटे गए दो अंगूठी एवं एक चेन (आर्टिफिशियल) को भी जप्त किया। मामले का विवरण पुलिस के अनुसार इस प्रकार है कि प्रार्थी ओम कटारिया पिता रविशंकर कटारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी सॉ बाजार चौकपानी टंकी, थाना डी डी नगर, रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03.10.2025, रात लगभग 09:30 बजे, वह अपने एक्टिवा से लाखे नगर से आमापारा की ओर जा रहा था।
सारथी चौक के पास तीन युवक गौरव सिन्हा, बब्बु कालिया और बाबु बिडी खड़े थे। उन्होंने प्रार्थी की गाड़ी को रोककर उसकी गले में पहना हुआ आर्टिफिशियल चेन, हाथ में अंगूठियां और जेब में रखे ₹13,000 नगद की मांग की। प्रार्थी ने देने से मना किया, तो आरोपी गौरव सिन्हा ने गंदी गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बब्बु कालिया ने बेल्ट से और बाबु बिडी ने हाथ, मुक्का और कैची से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के चेहरे, दोनों आंखों, पीठ, सिर, बाएं कंधा और बाएं कान में चोटें आई।
पुलिस कार्रवाई
थाना आजाद चौक में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 295/2025, धारा 309(4), 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव सिन्हा को पकड़ लिया और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता तथा लूटे गए सामान को जप्त किया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपी बब्बु कालिया और बाबु बिडी घटना के बाद फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
Next Story





