
x
Keylong. केलांग। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सडक़ मार्ग को बेहतर बनाने की दिशा में सीमा सडक़ संगठन की 94 आरसीसी ने एक अहम कदम उठाया है। जाहलमा नाला पर प्रस्तावित पुल की लॉंचिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल निर्माण का यह कार्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बरसात व प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सडक़ संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 94 आरसीसी के तकनीकी दल और कर्मचारियों की निगरानी में पुल के विभिन्न हिस्सों को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुल लॉन्चिंग के दौरान भारी मशीनरी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमा सडक़ संगठन की टीम कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास में जुटी हुई है।
जाहलमा नाला क्षेत्र में पुल बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की आवाजाही भी आसान होगी। यह मार्ग क्षेत्र के दूरदराज इलाकों को जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में नालों और बरसाती जलधाराओं के कारण कई बार आवागमन प्रभावित होता है, ऐसे में नए पुल से वर्षभर बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सीमा सडक़ संगठन के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कृषिए पर्यटन और दैनिक आवागमन से जुड़े लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सीमा सडक़ संगठन 94 आरसीसी के अधिकारियों के अनुसार पुल लॉन्चिंग का कार्य तकनीकी मानकों और सुरक्षा नियमों के तहत किया जा रहा है। मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल जाहलमा नाला पर पुल लॉन्चिंग का कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र के लोगों को इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





