
यूपी। उत्तर प्रदेश की राज्य सूचना आयुक्त और पूर्व आईएएस अधिकारी शकुंतला गौतम के भतीजे चंद्रशेखर की सड़क किनारे लाश मिली है। चंद्रशेखर का लखनऊ में इलाज चल रहा था। औरैया के एक गांव के रहने वाले चंद्रशेखर अपने साले के साथ दवा लेने गए थे। मंगलवार की सुबह वह किसी को कुछ बताए बिना लखनऊ से निकल गए थे। परिवारवाले सुबह से ही उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच औरैया-फफूंद मार्ग पर दोपहर में उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद्रशेखर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
हालांकि देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर का लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह वह बिना बताए घर वापस आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के डोरी पुरवा गांव के रहने वाले किसान चंद्रशेखर का इलाज लखनऊ में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर अपने साले कुलदीप के साथ दवा लेने गए थे। मंगलवार सुबह वह बिना किसी को बताए लखनऊ से निकल आए। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान शाहआलमपुर गांव के कट के पास सड़क किनारे उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की और फिर पुलिस ने चंद्रशेखर के परिवारीजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर शराब की बोतल और बीयर कैन पड़ी थी। चंद्रशेखर की चाची शकुंतला गौतम सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सेवा विस्तार के तहत राज्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।





