भारत

रेणुका झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद

Shantanu Roy
19 May 2024 9:11 AM GMT
रेणुका झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद
x
श्री रेणुका जी। श्री रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। व्यक्ति की पहचान श्याम चंद पुत्र गीता राम गांव ऊंचा टिक्कर संगड़ाह के रूप में हुई है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि युवक नहाने के दौरान डूबा या जानबुझकर झील में छलांग लगाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह व्यक्ति के झील में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें झील किनारे कपड़े व जूते मिले। व्यक्ति के कपड़ों में किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला था। पुलिस ने पहले अपने स्तर पर ऑपरेशन चलाया इसके बाद सेना के गोताखोरों को बुलाया गया।

गोताखोरो ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव को रेणुका झील से बाहर निकाला। यह युवक शांति घाट पर स्नान कर रहा था। शांति घाट से 15 मीटर दूर रेणुका झील में इस युवक का शव मिला है। पुलिस ने चंद घंटों में ही व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया है। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों द्वारा गिरी गंगा नदी के तट पर इस युवक का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Next Story