भारत
शिव मंदिर बैजनाथ में खीरगंगा घाट की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव
Shantanu Roy
13 Jun 2026 3:19 PM IST

x
Baijnath. बैजनाथ। बैजनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में खीरगंगा घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान कुनाल निवासी वार्ड नंबर-2, बैजनाथ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को अचेत अवस्था में पड़े देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग युवक की असमय मृत्यु से स्तब्ध हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





