भारत
BMO रामपुर डाक्टर आरके नेगी ने रामपुर में चलाया जागरूकता अभियान
Shantanu Roy
5 Sept 2024 5:41 PM IST

x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। रामपुर व आसपास के क्षेत्र में डेंगू रोग के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डाक्टर आरके. नेगी ने रामपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। स्वास्थ्य विभाग रामपुर द्वारा टीमों का गठन कर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को डेंगू रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है । डाक्टर आरके नेगी ने आज रामपुर गल्र्ज स्कूल में डेंगू रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने व इसके बचाव के बारे में विधार्थियों व शिक्षकों को जागरूक किया है । उन्होंने बताया कि बच्चों में समझने की शक्ति अधिक होती है।
अपने अभिभावको व आस-पास के लोंगो को भी डेंगू रोग से बचाब बारे अधिक जागरूक कर सकते है। उन्होंने कहा कि समय रहते क्षेत्र से डेंगू रोग का रोकथाम करना अतिआवश्यक है ताकि यह रोग ओर अधिक न फैल सके । यह रोग अधिक फैलने पर जानलेवा साबित भी हो सकता है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य शिक्षक खंड रामपुर सुभाष चंद्र ने साईं विद्या पब्लिक स्कूल, सन शाईन पब्लिक स्कूल व स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल रामपुर में स्कूली बच्चों व अध्यापकों को डेंगू रोग व उसके बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि यह रोग एक संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इसका संचार बरसात के दिनों में अधिक पाया जाता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Update
Next Story





