Top News

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, 1 की मौत, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
15 Dec 2023 10:01 AM IST
डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, 1 की मौत, सामने आया वीडियो
x

फरीदाबाद: हरियाणा के पलवल में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी में DJ बजने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि बच्चे की जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाने को लेकर विवाद में महिला को गोली मारी गई. इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली चलाने वाले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया.

गांव छज्जूपुर में रहने वाले पीड़ित पक्ष के युवक गजेंद्र ने बताया कि उनके चाचा की पोती का पहला जन्मदिन था. पार्टी में डीजे भी बज रहा था उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला केसरलाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ आ गए और गाली गलौज करने लगा. उनके हाथों में लोहे की रॉड और डंडे थे. आरोपियों ने जमकर बवाल काटा और हम पर हमला कर दिया. बाइक और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया.

इस दौरान आरोपियों ने एक महिला के चेहरे पर गोली मार दी. तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस हमले में दो महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पीड़ित परिवार की तरफ से 22 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि डीजे बजाने और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Haryana Crime: पलवल में जन्मदिन पर डीजे बजाने को हुए विवाद में एक महिला की गोली लगने से हुई मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, घर पर हमले का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/MgZcsnenPk

— Tanseem Haider तनसीम हैदर Aajtak (@TanseemHaider) December 14, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story