भारत

जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

jantaserishta.com
22 March 2024 3:32 PM IST
जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
x
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पलवल: हरियाणा के पलवल में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर चुकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच यह खूनी विवाद हुआ है।
आरोपी लाठी-डंडों के साथ गाड़ी पर सवार होकर आए और एकाएक हमला शुरू कर दिया, जिसमें 7 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, इस पूरे मामले पर पलवल के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे, जहां से घायलों को उपचार के लिए रेफर कर दिया है। सभी घायलों का बयान दर्ज कर आगे कि कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story