
यूपी। गोरखपुर में चिलुआताल के मुड़िला उर्फ मुंडेरा गांव में बुधवार की देर रात कटर मशीन से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की बहन ने अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि उसकी पत्नी इसे आत्महत्या बताया है। पत्नी का दावा है कि पति ने कटर मशीन से खुद ही अपना गला काट लिया है। पुलिस को युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, पर लिखावट पर शक जताया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस जांच कर रही है।
चिलुआताल क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुंडेरा गांव के वीरेंद्र प्रजापति (36) का बुधवार की रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुरुवार की सुबह कटर मशीन से वीरेन्द्र का गला कटा मिला। सूचना पर चिलुआताल पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस को वीरेन्द्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में जिक्र है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें मेरी पत्नी का कोई दोष नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि वीरेंद्र शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो चुका था। सुसाइड नोट में लिखे शब्द वीरेंद्र की लिखावट से अलग दिख रहे हैं। चिलुआताल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच में जुट गई है।
वीरेंद्र प्रजापति दो बच्चों का पिता था। दस साल की बेटी नव्या और आठ साल का बेटा विकास है। वीरेन्द्र की 11 साल पहले लक्ष्मीना प्रजापति से शादी हुई थी। वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करके जीवन यापन कर रहा था। कोविड के बाद दुकान बंद करके बिजली वायरिंग का काम करने लगा। पिछले एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहा था। दोनों एक ही घर के अलग-अलग कमरे में रहते थे। वीरेंद्र होटल में खाना खाता था एसपी नॉर्थ, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच चल रही है। साक्ष्य के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट की लिखवाट का मिलान कराया जाएगा। सीसी टीवी कैमरे की भी मदद ली जाएगी।





