भारत

रिटायर्ड इंजीनियर के घर ब्लास्ट, पूरा कमरा ध्वस्त

Nilmani Pal
20 Jan 2026 6:51 AM IST
रिटायर्ड इंजीनियर के घर ब्लास्ट, पूरा कमरा ध्वस्त
x
पढ़े पूरी खबर

अलीगढ़। अलीगढ़ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित शमशाद मार्केट में रिटायर्ड एएमयू इंजीनियर के घर में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। कमरे की दीवारें भी ध्वस्त हो गईं। पुलिस को घर में सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी,मगर वहां फटा हुआ सिलेंडर नहीं मिला। ब्लास्ट का कारण तलाशने के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्यायड ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

शमशाद मार्केट निवासी मसूद अख्तर एएमयू से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। वह अविवाहित हैं। घर पर अकेले ही रहते हैं। रोजाना की तरह वह किचिन में थे। गैस चूल्हे पर लगे हंडेनुमा हीटर पर हाथ सेंक रहे थे। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में तेज आबाज के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके से कमरा ध्वस्त हो गया। दीवारों में दरारें आ गईं। तेज आवाज सुनकर कुछ देर के लिए लोग सहम गए। हादसे में मसूद अख्तर के दोनों हाथ झुलस गए हैं। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पड़ताल में वहां फटा हुआ कोई गैस सिलेंडर नहीं मिला। अब धमाका किस वजह से हुआ। इन सभी पहलुओं पर पुलिस पड़ताल कर रही है।

घर में रखे दो सिलेंडर मिले हैं,जो क्षतिग्रस्त नहीं थे। पुलिस ने दोनों सिलेंडरों को कब्जे में लिया है। वहीं,जले हुए सामान और दीवार पर बने निशान के सैंपल एकत्रित किए हैं। 70 वर्षीय मसूद अख्तर के घर पर किसी का आना-जाना भी नहीं हैं। वह अकेले ही रहते हैं। एक भाई विदेश में रहते हैं। दूसरे भाई की बीते दिनों लखनऊ में मौत हो गई थी। खाना भी वह स्वयं ही बनाते हैं।

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घर में गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी,मगर वहां कुछ मिला नहीं। जबकि घर में धमाका हुआ है। धमाका किस वजह से हुआ। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।

Next Story
null