भारत

कथा स्थल में ब्लास्ट, श्रद्धालुओं में मची खलबली

Nilmani Pal
10 Sept 2025 7:23 AM IST
कथा स्थल में ब्लास्ट, श्रद्धालुओं में मची खलबली
x
पढ़े पूरी खबर

मेंरठ। भामाशाह पार्क में चल रही स्वामी रामभद्राचार्य की राम कथा में मंगलवार देर शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई. मंच के पास लगे एसी का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया और उसमें आग लग गई. जैसे ही धुआं और लपटें उठीं, श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया और एसी का कनेक्शन काट दिया. इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि कंप्रेसर मंच के नीचे दाहिनी ओर लगाया गया था. आग पर काबू पाने और सुरक्षा जांच के बाद कथा करीब 20 मिनट तक रोकनी पड़ी.

घटना के बाद स्थिति सामान्य होने पर कथा दोबारा शुरू की गई. सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर आग बुझा दी थी. राम कथा का आयोजन 8 सितंबर से भामाशाह पार्क में चल रहा है, जिसमें हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.

Next Story
null