
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित 6 के खिलाफ दहेज की मांग करने, सोशल मीडिया के वीडियो वायरल करने, धमकी देने की धाराओ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी का कहना है मामले में जांच करके सही तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है.यहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी पिछले वर्ष झांसी जिले में तय की थी. पिता लड़के के हाथ में 11 हजार रुपये, फल फूल बर्तन आदि रखकर रिश्ता पक्का करके आये थे. आगे बताया कि अब ससुराल वाले कथित तौर पर दहेज में अतिरिक्त दो लाख रुपये, एक बाइक की डिमांड कर रहे हैं. गरीबी के चलते पिता देने में असमर्थ हैं, जिससे वो लोग अब शादी करने से मना कर रहे हैं. पूछने पर गालियां और धमकियां दी रहे हैं.पीड़िता डरी और सहमी हुई है. इसके अलावा होने वाला मंगेतर अब इंस्ट्राग्राम में अश्लील फोटो वायरल करके बदनाम कर रहा है. पीड़ित लड़की ने आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है.
मटौंध थाना के पुलिस अधिकारी SO संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पीड़ित की शिकायत मिलते ही 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले में जांच करके सही तथ्य मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.





