
x
Market. मंडी। मंडी नगर निगम चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया। इस बार भगवा रंग पूरे नगर निगम पर छा गया है। मंडी में भाजपा ने 12 वार्डों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस महज एक वार्ड तक सिमट कर रह गई। सबसे दिलचस्प यह रहा कि कांग्रेस का एक बागी भी चुनाव जीत गई हैं। कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में तीन सीटों का नुक्सान हुआ है जबकि भाजपा को दो का फायदा हुआ है। बैहना वार्ड में इस बार चुनाव नहीं हुआ है। यह वार्ड भाजपा के पास रहा है। मंडी नगर निगम में कुल 29 हजार के करीब मतदाता पंजीकृत रहे। इनमें से करीब नौ हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नाम पर मंडी ने एक बार फिर मुहर लगा गई। ठाकुर ने भी जीत के बाद साफ कहा कि मंडी मेरी है और मेरी ही रहेगी। चुनावी नतीजों ने कांग्रेस के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी केवल नेला वार्ड में ही सफल हो पाई। नेला वार्ड में राजेंद्र मोहन के बलबूते उनकी पत्नी नर्वदा मोहन ही चुनाव जीत पाई हैं।
खलियार में कांग्रेस की बागी अल्कनंदा हांडा भाजपा और कांग्रेस को मात देते हुए चुनाव जीत गई हैं। मंडी को भगवे में रंगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मना डाला है। मंडी नगर निगम के खलियार और नेला वार्ड के अलावा अन्य सभी 12 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। मंडी नगर निगम में पांच पूर्व पार्षद भी दोबारा से चुनाव जीत कर पंहुचे हैं। नगर निगम में फिर से पार्षद चुनकर आए पार्षदों में भाजपा की सुमन ठाकुर और कांग्रेस बागी अल्कनंदा चौथी बार चुनाव जीती हैं। भाजपा की नेहा कुमारी तीसरी बार, निर्मल वर्मा और विरेंद्र आर्य दूसरी बार चुनाव जीते हैं। मंडी हमेशा से हिमाचल की राजनीति का केंद्र रहा है। जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र होने के कारण यहां हर चुनाव को खास नजर से देखा जाता है। इस बार नगर निगम चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत संकेत माना जा रहा है। विपक्षी खेमे में निराशा भी साफ दिख रही है। कांग्रेस नेता नतीजों पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि कुछ नेताओं ने हार की वजह पार्टी संगठन की कमजोरी और टिकट वितरण में देरी तथा जीतने की क्षमता को किनारे कर अपने पराए की पहचान कर टिकट करना कांग्रेस की हार का बडा कारण माना जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





