भारत

कुटलैहड़ में BJP का सदस्यता अभियान शुरू

Shantanu Roy
3 Sep 2024 11:01 AM GMT
कुटलैहड़ में BJP का सदस्यता अभियान शुरू
x
Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ भाजपा की सदस्यता अभियान की बैठक होटल बंगाणा में संपन्न हुई। जिसमें कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। उसके उपरांत कुटलैहड़ के भाजपा नेता दविंद्र कुमार भुट्टो के नेतृत्व में कुटलैहड़ में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदस्यता लेने के बाद कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंद्र कुमार भुट्टो ने भाजपा की सदस्यता ली और उनके नेतृत्व में 48 घंटे में कुटलैहड़ के करीब ग्यारह सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी पच्चीस दिन के भीतर सदस्यता अभियान पूर्ण करना होगा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार लोगों को
भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।


इसके लिए भाजपा संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। 8800002024 मिस्ड काल करके भाजपा सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सोलह लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम तीन सौ सदस्य बनाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नई टेक्नोलॉजी से जुडऩे का भी आह्वान किया तथा युवा वर्ग की सदस्यता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित हो। इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, राज्य भाजपा कार्यकारणी सदस्य संतोष सैनी, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, जिला भाजपा ओबीसी के महामंत्री सतीश धीमान, जिला भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, भाजपा नेता सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Next Story