भारत
यूपी में बड़े अंतर से जीतेगी बीजेपी, एनडीए को मिलेंगी 400 पार सीटें: अमित शाह
jantaserishta.com
29 May 2024 8:45 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गाजीपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गाजीपुर में रोडशो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पहले चरण में 400 पार कहा था, आखिरी चरण आने वाला है. बीजेपी और हमारा गठबंधन 400 पार जाएगा और निश्चित रूप यूपी में भी बहुत बड़े मार्जिन से जीतेंगे. उन्होंने विपक्ष के संविधान को खतरे वाले दावे पर कहा कि मोदीजी 10 साल से पूर्ण बहुमत से सरकार चला रहे हैं, विपक्ष को अपने अस्तित्व पर खतरा दिख रहा है, संविधान को कोई खतरा नहीं है.
अमित शाह ने कहा कि हम मुस्लिम आरक्षण के विरोध में नहीं है, बल्कि संविधान इसके विरोध में है. पिछड़ेपन का सर्वे किए बगैर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने के पक्ष में हम नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा कहा है पीओके हमारा है, हम इसे लेकर रहेंगे. स्वाभाविक रूप से पीओके भारत का है.
Tagsकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहअमित शाहगाजीपुर में रोडशोरोडशोUnion Home Minister Amit ShahAmit Shahroadshow in Ghazipurroadshow
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





