
x
Dharmpur. धर्मपुर। विकास खंड धर्मपुर पंचायत समिति में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व कायम रखा है। भाजपा समर्थित सूरज कुमार अध्यक्ष तथा हरविंद्र सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। हालांकि चुनाव परिणाम के साथ क्रॉस वोटिंग की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। गुरुवार को पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सभी 16 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव सभागार में भाजपा समर्थित 10 और कांग्रेस समर्थित 6 सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस समर्थित सदस्यों के मैदान में उतरने के बाद मतदान की नौबत आई। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीडीओ धर्मपुर धनीराम पंवर और पंचायत सचिव राजेंद्र वर्मा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी करवाई।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने कसौली-गढख़ल वार्ड के सूरज कुमार तथा कांग्रेस ने धर्मपुर वार्ड के सुनील गोयल को उम्मीदवार बनाया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के हरविंद्र सिंह और कांग्रेस के देवराज के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार को 9 और सुनील गोयल को 7 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर हरविंद्र सिंह को 9 तथा देवराज को 7 वोट प्राप्त हुए। भाजपा के पास 10 सदस्य होने के बावजूद उसके उम्मीदवारों को 9-9 वोट मिलने से एक सदस्य द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. राजीव सहजल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, संजीव कश्यप, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





