भारत
भवारना बीडीसी में भाजपा का परचम, रीना अध्यक्ष-सुखदेव उपाध्यक्ष
Shantanu Roy
17 Jun 2026 4:12 PM IST

x
Bhawarna. भवारना। भवारना विकास खंड समिति बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भवारना वार्ड से रीना धीमान को बीडीसी अध्यक्ष तथा घनेटा वार्ड से सुखदेव मसंद को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। भवारना विकास खंड की 15 पंचायत समिति सदस्यों वाली समिति में अध्यक्ष पद के लिए रीना धीमान का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मतदान करवाया गया, जिसमें भाजपा समर्थित सुखदेव मसंद ने कांग्रेस समर्थित नरेंद्र ठाकुर को एक मत से पराजित किया। चुनाव परिणाम के अनुसार सुखदेव मसंद को आठ मत प्राप्त हुए, जबकि नरेंद्र ठाकुर को सात मत मिले। चुनाव एसडीएम पालमपुर डा. ओपी यादव की देख रेख में संपन्न हुए। उन्होंने इस दौरान अध्यक्ष रीना धीमान और उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह पंचायत समिति के उद्देश्य को पूरा करेंगे और आगामी पांच साल में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को इस दौरान पद और गोपनीयता का शपथ भी दिलाई गई। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना धीमान ने सभी पंचायत समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया हैए वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी पंचायतों के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सुलाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार का भी विशेष धन्यवाद किया। वहीं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सुखदेव मसंद ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से किया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुलह के विधायक विपिन परमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





