बीजेपी सांसद का विवादित बयान, हिंदुओं का हक छीन रहे मुसलमान

यूपी। अपने तीखे और विवादित बयानों के लिए मशहूर अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक बार फिर विवादों में हैं। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान सांसद ने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुसलमान ही ले रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, "सरकार मकान दे रही है, सिलेंडर दे रही है, मेडिकल सुविधाओं का लाभ भी यही लोग ले रहे हैं, अब क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे?" विवाद की शुरुआत एआईएमआईएम (AIMIM) द्वारा जिला प्रशासन से की गई एक मांग के बाद हुई। एआईएमआईएम ने ईद की नमाज नुमाइश ग्राउंड में कराने और नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मांगी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीश गौतम ने कहा, "होली-दिवाली हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार हैं, लोग शांति से मनाते हैं।
लेकिन ये लोग ईद पर सड़कों पर एकत्रित होते हैं, इतना अतिक्रमण किया हुआ है। इनकी ईदगाहें इतनी बड़ी हैं, फिर भी वहां से सुबह चार बजे चिल्लाते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में नुमाइश ग्राउंड में नमाज की क्या जरूरत है?"
विवाद की शुरुआत एआईएमआईएम (AIMIM) द्वारा जिला प्रशासन से की गई एक मांग के बाद हुई। एआईएमआईएम ने ईद की नमाज नुमाइश ग्राउंड में कराने और नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मांगी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीश गौतम ने कहा, "होली-दिवाली हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार हैं, लोग शांति से मनाते हैं। लेकिन ये लोग ईद पर सड़कों पर एकत्रित होते हैं, इतना अतिक्रमण किया हुआ है। इनकी ईदगाहें इतनी बड़ी हैं, फिर भी वहां से सुबह चार बजे चिल्लाते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में नुमाइश ग्राउंड में नमाज की क्या जरूरत है?"





