
x
शिमला। डीजल-पेट्रोल पर सेस और एंट्री टैक्स के मुद्दे पर मंगलवार को भाजपा ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मंगलवार को सदन में जाने से पहले यह प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट की स्थिति को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 रुपए की कमी एक्साइज डयूटी के रूप में की है, लेकिन हिमाचल सरकार विधानसभा के अंदर बिल ला रही है, जिसमें प्रस्ताव किया गया है कि विडो और अनाथ बच्चों के नाम पर सेस लगाएंगे। इसमें पांच रुपए प्रति लीटर तक की परमीसिबल लिमिट रखी है।
उन्होंने कहा कि सरकार को उस पर विचार करना चाहिए। इस तरह हिमाचल प्रदेश में पांच प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश हित से जुड़ा मुद्दा है और इसलिए इसे सबके समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र हिमाचल प्रदेश को लगातार मदद दे रहा है और लगभग चार हजार करोड़ प्रदेश के विकास के लिए अब दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का प्रदेश की जनता की तरफ से धन्यवाद करते हैं। जयराम ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए यह पैसा दिया गया है और पूरे देश में हिमाचल दूसरे नंबर पर है, जिसे सबसे ज्यादा पैसा मिला है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





