भारत

बीजेपी मंत्री का विरोध, किसानों और पुलिस के बीच झड़प, तोड़ी बैरिकेडिंग, वीडियो देखें

jantaserishta.com
10 July 2021 2:16 PM IST
बीजेपी मंत्री का विरोध, किसानों और पुलिस के बीच झड़प, तोड़ी बैरिकेडिंग, वीडियो देखें
x

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. इस बीच शनिवार (10 जुलाई) को हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित बीजेपी की बैठक के विरोध में (Farmers Protest in Yamunanagar) किसानों ने हंगामा किया. बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई.

बताया जा रहा है बीजेपी की बैठक में मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवर पाल गुर्जर व पार्टी नेता रतनलाल कटारिया सहित तमाम नेताओं को आना था. लेकिन बीजेपी नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा. गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए. कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से बहसबाजी करने लगे.
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है. पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर व किसानों को आगे जाने नहीं दिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई.
आशीष चौधरी (डीएसपी, बिलासपुर) ने कहा कि पुलिस बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर कार्रवाई होगी. फिलहाल पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है.
इससे पहले एएनआई से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं. 22 तारीख से हमारा दिल्ली जाने का कार्यक्रम रहेगा. 22 जुलाई से संसद सत्र शुरू होगा. 22 जुलाई से हमारे 200 लोग संसद के पास धरना देने जाएंगे.
टिकैत ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा था कि कृषि क़ानूनों को लेकर UN (संयुक्त राष्ट्र) जाएंगे. हमने कहा था कि 26 जनवरी के घटना की निष्पक्ष जांच हो जाए. अगर यहां की एजेंसी जांच नहीं कर रही है तो क्या हम UN में जाएं?


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story