बंगाल में CM चुनने बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, अमित शाह भी मौजूद

कोलकाता में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि जनता के लिए एक उत्सव का दिन है, उत्सव की लहर है क्योंकि जनता का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा। हमने अपने बहुत लोगों को खोया है, भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं की जान गई है। उनके बलिदान के कारण ही हमें जीत मिली है। यह दिन उन्हें स्मरण करने का है।
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि सबमें बहुत प्रसन्नता, बहुत खुशी है। सब लोग खुश हैं और सब जय श्री राम का उद्घोष कर रहे हैं। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है, जिन अहंकारी लोगों ने कहा था कि अमित शाह या कोई केंद्रीय मंत्री यहां 4 तारीख के बाद नहीं आ पाएंगे, आज देखिए अमित शाह यहां आए हैं। और जिन लोगों ने ऐसी बातें कही थी वे अपने घर में बैठे हैं। विधायक दल की बैठक में नेता तय होगा, 6 बजे तक सब स्पष्ट हो जाएगा।
प बंगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद कोलकाता पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/YFBGohAHJZ
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) May 8, 2026





