भारत
शिमला में जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल ने बनाई रणनीति
Shantanu Roy
18 Aug 2025 3:29 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन शिमला विली पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। इसमें तय हुआ है कि प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था और संस्थान बदलने के मामले में राज्य सरकार को घेरा जाएगा। बैठक के बाद भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी की सरकार को विपक्ष द्वारा कटघरे में उतारा जाएगा। आपदा के दौरान सरकार का एक बहुत बड़ा नकारात्मक रुख रहा। अनेक मुद्दे हैं जिस पर वर्तमान सरकार को विधानसभा सत्र में घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है।
कानून व्यवस्था अव्यवस्थित हो रही है, पर सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय हालत बिगड़ रही है। आपदा के समय भी भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आपदा के समय कितनी राशि प्रदेश सरकार ने खर्च की, उसका विवरण अभी तक जनता के समक्ष नहीं आया है। जहां केंद्र सरकार ने 7000 करोड़ से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश की सरकार को आपदा प्रबंधन के लिए भेजी है, उसके विपरीत सरकार ने जनता को राहत नहीं पहुंचाई है। विधायक दल की बैठक में सुखराम चौधरी, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, डीएस ठाकुर, आशीष शर्मा, डा. जनक राज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, दीप राज, दिलीप ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, जीत राम कटवाल, हंस राज आदि ने भाग लिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





