भारत

बीजेपी नेता की पत्नी ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

Nilmani Pal
23 April 2025 7:46 AM IST
बीजेपी नेता की पत्नी ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखनऊ में बीकेटी नई बस्ती में प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता की पत्नी ने सास से झगड़े के बाद खुद को गोली मार ली। खाने के लिए चावल बनाने की बात पर विवाद हुआ था। जिसमें पति ने मां का पक्ष लिया। इसके बाद ही पत्नी कमरे में गई। जहां पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज आने पर परिवार वाले कमरे में पहुंचे। महिला को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरोंने ने महिला को मृत घोषित किया।

नवी कोट नन्दना नई बस्ती निवासी अतुल कुमार सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। भाजपा से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। इंस्पे क्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक मंगलवार को अतुल काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे पत्नी गुजन उर्फ गुंजा सिंह (28) ने पति को मैसेज भेज कर खाने के लिए घर बुलाया था। व्हाटसएप पर मैसेज आने के कुछ देर बाद ही अतुल घर पहुंच गए। जिसके बाद गुंजा ने खाना परोसा। इस दौरान ही दम्पति के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गुंजा तैश में आकर कमरे में चली गई। अतुल ने पुलिस को बताया कि गुंजा के कमरे जाने के चंद मिनट बाद ही फायरिंग की आवाज आई। वह कमरे में पहुंचे तो गुंजा फर्श पर पड़ी थी। परिवार वालों की मदद से अुतल पत्नी को इलाज के लिए लेकर राम सागर मिश्र अस्पताल गए। जहां से घायल को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा गया। अतुल के मुताबिक ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने गुंजा की मौत की पुष्टि कर दी।

दोपहर में खाने के बाद अतुल की मां शोभा सिंह भी मौजूद थी। बहू गुंजा ने खाने में चावल बनाए थे। शुगर की मर्जी शोभा ने बहू से चावल बनाने पर एतराज जताया था। जिसे लेकर पहले सास-बहू के बीच कहासुनी हुई। विवाद के दौरान अतुल ने कहा कि मां को शुगर है। फिर तुम्हें चावल नहीं बनाने चाहिए थे। पति को सास का पक्ष से बोलते देख गुंजा नाराज होकर कमरे में गई थी।

Next Story
null