
x
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र में मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे नेता को राज्य के लिए आर्थिक पैकेज व पोस्ट डिजास्टर नीड असेस्मेंट के नौ हज़ार करोड़ जो केंद्र के पास पेंडिंग चल रहे हैं, को प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए। मंत्री राजेश धर्माणी ने धर्मशाला में राष्ट्रीय मास्टर वेटरर्न खेल प्रतियागिता के शुभारंभ के दौरान कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे बेहतरीन है। बावजूद इसके कई आइसोलेटेड इंस्टिडेंट ऐसे हो जाते हैं, जो कि समाज पर धब्बा होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम ही दोषारोपण करना है। भाजपा के नेता राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बेतहाशा लोन भाजपा की सरकार की ओर से लिए गए हैं, जबकि कंाग्रेस की ओर से लोन वापस किए जाने के साथ ही चुहुंमुखी विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चंबा में हुई रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, ऐसे में उन्हें रैली करने का पूरा अधिकार है, लेकिन केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल को उसका हक दिलाना चाहिए, तभी केंद्र में उच्च पद का लाभ हिमाचल को मिल पाएगा। मंत्री राजेश धर्माणी ने धर्मशाला में कहा कि गर्मियों में देश के कई राज्यों के लोग पर्यटकों के रूप में घूमने आते हैं। इसके साथ अगर खेल भी जुड़ जाए, तो इससे बढिय़ा और क्या हो सकता है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी खेलों के साथ प्रदेश की हसीन वादियों को निहारने का भी लुत्फ उठा पाएंगे। हमारे युवा नशे से दूर रहें, इसके लिए खेलें सबसे बेहतर जरिया हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





