भारत

बीजेपी नेता की लाश मिली, 3 दिनों से थे लापता

Nilmani Pal
23 Feb 2026 6:38 AM IST
बीजेपी नेता की लाश मिली, 3 दिनों से थे लापता
x
सड़क हादसा

तेलंगाना। जगतियाल जिले के पेगडापल्ली मंडल के अंतर्गत सुद्दापल्ली में एक कार के मलयला बाढ़ नहर में गिरने से बीजेपी नेता टी. रमना की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने नहर में तैरती हुई एक कार देखी, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन और विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद से वाहन को बाहर निकाला. कार के अंदर से टी. रमना का शव बरामद किया गया, जो पिछले तीन दिनों से लापता थे और उनके गायब होने की रिपोर्ट पेगडापल्ली थाने में दर्ज थी.

रमना पूर्व में बीआरएस (BRS) पार्टी के साथ मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष रह चुके थे और हाल ही में बीजेपी के समर्थन से सरपंच चुनाव लड़े थे, जिसमें वे मामूली अंतर से हार गए थे. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है जगतियाल जिले के सुद्दापल्ली इलाके में जब ग्रामीणों ने पानी में एक कार को उतराते हुए देखा, तो वहां हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा कार पानी में गहराई तक डूबी हुई थी, जिसे भारी मशीनों और तैराकों की मदद से किनारे लाया गया. कार के अंदर शव की पहचान टी. रमना के रूप में होते ही इलाके में शोक और तनाव की लहर दौड़ गई.

टी. रमना की मौत को लेकर कई तरह के संदेह जताए जा रहे हैं. वे क्षेत्र के एक्टिव लीडर थे और हाल ही में बीआरएस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. सरपंच चुनाव में उनकी नजदीकी हार और तीन दिनों तक लापता रहने के बाद इस तरह शव मिलने से परिजन और समर्थक सवाल उठा रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


Next Story
null