भारत

BJP नेताओं का प्रहार, सुक्खू सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार-अत्याचार

Shantanu Roy
22 Jun 2024 10:39 AM GMT
BJP नेताओं का प्रहार, सुक्खू सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार-अत्याचार
x
Dhramshala. धर्मशाला. देहरा से भाजपा प्रत्याशी होश्यिार सिंह केे नामांकन के बाद अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर कई गंंभीर आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यक्रम जहां सभा स्थल पर होना चाहिए था, आज सडक़ों पर हो रहा है। मुख्यमंत्री इस चुनाव को सत्ता के दबाव में लडऩा चाहती हैं, पर भारतीय जनता पार्टी रुकने वाली नहीं है। आप जितना भी दबाव डाल लो, हम चुनाव पूरे दम से लड़ेंगे। इस सरकार ने तो हमें रैली के लिए सभा स्थल तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पूछते हैं कि यह उपचुनाव क्यों हो रहे हैं? हम उनको बताना चाहेंगे की यह चुनाव आपकी वजह से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्वभाव विधायकों को साथ लेकर चलने का है ही नहीं। इसलिए मुख्यमंत्री को इन विधायकों ने बाय-बाय कह दिया।
मुख्यमंत्री से विधायक समय मांगते रहे
आपने उनको समय तक नहीं दिया। इन विधायकों का इस्तीफा देने में कोई दोष नहीं है, दोष तो केवल आपका है। राज्यसभा चुनाव में अपने राम विरोधी को टिकट दे दी, बहुमत होने के बावजूद आप हार गए और भाजपा जीत गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जिताना है, क्योंकि इस सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। अनुराग ने कहा कि सुक्खू सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं, बल्कि मित्रों का बनकर रह गया है। आम आदमी को यहां लोन नहीं मिलता, पर सरकार के मित्रों को करोड़ों रुपए का लोन मिल जाता है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है और इस उपचुनाव में भी हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे।
Next Story