राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी नेता, विदेश जाकर करते हैं भारत माता को बदनाम

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। हिंदू समाज को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। हिंदू समाज की सहनशक्ति की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। बंगाल में एसआईआर को लेकर टीएमसी के विरोध पर संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में भी एसआईआर पर सवाल उठाए गए, लेकिन परिणाम में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया। देश के संसाधनों पर भारत के नागरिकों का अधिकार है, लेकिन बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। एसआईआर पर विरोध करने वाले लोग इसीलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं ताकि मुसलमानों का वोट मिले। वे वोट बैंक की राजनीति करते हैं। घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। इसीलिए टीएमसी को मिर्ची लगती है। जब चुनाव हारते हैं तो ईवीएम का विरोध करते हैं। आम जनता सब कुछ जानती है। बिहार चुनाव में किसी मतदाता ने नहीं कहा कि एसआईआर की वजह से वोट नहीं कर पाए। चुनाव आयोग सही काम कर रहा है।
भारत की अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भारत ने जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। रेल मंत्री ने अगस्त 2027 में बुलेट ट्रेन शुरू करने की तिथि तय की है। पहले सपने देखते थे, अब पीएम मोदी के नेतृत्व में सपने पूरे हो रहे हैं। वंदे भारत के बाद बुलेट ट्रेन शुरू हो रही है।





