भारत

बीजेपी नेता की हत्या, कुलगाम में आतंकियों ने मारी गोली

Kajal Dubey
17 Aug 2021 5:47 PM IST
बीजेपी नेता की हत्या, कुलगाम में आतंकियों ने मारी गोली
x

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की आतंकियों ने हत्या कर दी है. बीजेपी नेता का नाम जावेद अहमद डार है. जावेद कुलगाम के होमशालीबाग इलाके में बीजेपी के निर्वाचन इंचार्ज थे. बीते कुछ दिनों से लगातार बीजेपी नेताओं को आतंकी निशाना बना रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने आतंकी घटना की निंदा की है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उमर अब्दुला ने ट्वीट किया है, 'कुलगाम से बुरी खबर है. जावेद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मैं इस आतंकी हमले की निडरता से निंदा करता हूं और जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे.'

बीजेपी ने भी आतंकी घटना पर जताया रोष

कश्मीर बीजेपी के मीडिया प्रभारी मंजूर अहमद ने भी घटना पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी कुलगाम में होमशालिबाग के निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष जावेद अहमद डार की आतंकियों ने हत्या की है. यह निंदनीय है.

Next Story