भारत

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को बूढ़ा बताया, उन्हें दादा कहने के दिन आ गए

Nilmani Pal
22 Jan 2026 7:23 AM IST
बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को बूढ़ा बताया, उन्हें दादा कहने के दिन आ गए
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने बागपत में कहा कि उनकी शादी नहीं हुई। वरना उस उम्र के लोगों को दादा-बाबा कहा जाता है। ब्रजेश पाठक ने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा की कमान अखिलेश के बच्चे संभालेंगे। भाजपा में परिवारवाद नहीं कार्यकर्ता की मेहनत चलती है जो उसे प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बागपत और हापुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की तो शादी भी नहीं हुई है। उम्र कितनी हो गई है, आपको पता है। इस उम्र के व्यक्तियों को दादा-बाबा कहा जाता है। अब प्रियंका गांधी के बेटा-बेटी ही पार्टी की बागडोर संभालेंगे। सपा की कमान अखिलेश के बच्चे संभालेंगे। भाजपा में परिवारवाद नहीं कार्यकर्ता की मेहनत चलती है जो उसे प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनाती है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बागपत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2027 में यूपी जीतने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देख रहे हैं। सपा सरकार के कार्यकाल को प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। सपा सरकार में किस प्रकार गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या, लूट जैसी घटनाएं आम थी, उसे कभी बुलाया नहीं जा सकता।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है तथा प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में बिजली की स्थिति एक सप्ताह रात और एक सप्ताह दिन में आने की परंपरा थी, जो अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने के रूप में परिवर्तित हो गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हर तरफ सड़कों का जाल बिछ गया है तथा विकास कार्य अपने नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।


Next Story
null