
x
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला के सीटीओ चौक स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के विरोध में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया। धरने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, रश्मिधर सूद, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कुसुम सदरेट, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, संजय सूद, रवि मेहता, के.एल. ठाकुर, परमजीत पम्मी, चेतन बरागटा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्यार सिंह कंवर, जिला अध्यक्ष अरुण फलटा, रतन पाल, सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरने को संबोधित करते हुए बलबीर वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला है। उन्होंने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की विदेशी फंडिंग या राष्ट्रविरोधी नेटवर्क की भूमिका के ठोस प्रमाण सामने आते हैं तो उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बलबीर वर्मा ने सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री रात आठ बजे राजभवन के बाहर धरने पर बैठा। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री पद की गरिमा व संवैधानिक परंपराओं के विपरीत बताया। सरकार को शासन चलाने के लिए चुना गया है, धरना देने के लिए नहीं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





