भारत

BJP ने शिमला में चलाया हर घर तिरंगा अभियान

Shantanu Roy
14 Aug 2024 10:59 AM GMT
BJP ने शिमला में चलाया हर घर तिरंगा अभियान
x
Shimla. शिमला। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिमला भाजपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के शहरी अध्यक्ष श्याम शर्मा द्वारा की गई, यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष सुनील धर, प्रत्याशी संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन, रमा ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज व गणेश दत्त उपस्थित रहे। श्याम ने बताया कि युवा मोर्चा हर घर तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहा है और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता देश के तिरंगे को घर-घर पहुंचने का काम कर रहे है। 15 अगस्त को युवा मोर्चा, भाजपा के सभी कार्यकर्ता और जनता अपने घर पर तिरंगा फहराने का संकल्पित कार्य करेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में भारत सरकार के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान प्रदेशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश प्रेम की भावना को बल मिला है और जनता इस अभियान में पूरे जोश के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगन रनौत इस कार्यक्रम में बढ़-
चढक़र भाग ले रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की अग्रिम भूमिका में इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में माना रही है। इस कार्यक्रम को सभी आठ हजार बूथों पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा चार लाख घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्पित कार्य करेगी। कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को भी इस अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेना चाहिए। यह देश की एकता और अखंडता का कार्यक्रम है। हम आशा करते हैं कि जिस प्रकार से योग दिवस पर पूरे प्रदेश में उदासीन वातावरण था, उसी प्रकार का वातावरण सरकार इस कार्यक्रम में न बनाए। कर्ण नंदा ने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तर पर भाजपा विभाजन विभीषिका के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जिला मंडी सुंदरनगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल प्रदेश मुख्यालय जिला शिमला, सांसद अनुराग ठाकुर देहरा, सुरेश कश्यप जिला महासु, सिकंदर कुमार जिला सिरमौर, राजीव भारद्वाज जिला चंबा, इंदू गोस्वामी जिला नूरपुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जिला सोलन, महामंत्री त्रिलोक कपूर जिला कांगड़ा, बिहारी लाल शर्मा जिला कुल्लू, विपिन परमार पालमपुर, गोविंद ठाकुर लाहुल स्पीति, बिक्रम ठाकुर जिला हमीरपुर, सतपाल सत्ती जिला ऊना और जवाहर शर्मा जिला किन्नौर में उपस्थित रहेंगे। सुनील धर ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा अभियान एक अभियान ही नहीं, बल्कि एक मुहिम है। इस कार्यक्रम में रिज पर शहीदी स्मारक की सफाई भी की गई।
Next Story