भारत

खतरे में भाजपा की सरकार, निर्दलीय विधायकों ने किया बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
7 May 2024 6:21 PM IST
खतरे में भाजपा की सरकार, निर्दलीय विधायकों ने किया बड़ा ऐलान
x
Haryana Political Crisis: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा उलटफेर हुआ है। हरियाणा में बीजेपी सरकार पर खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है। नायब सरकार को सपोर्ट कर रहे तीन निर्दलीय ने समर्थन वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि चौथा निर्दलीय भी कांग्रेस के संपर्क में है।
हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन दे रहे हैं तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को अब समर्थन दे दिया है। फिलहाल संख्या बल के आधार पर हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में आ गई है।
नायब सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय की लिस्ट में नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर, दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान और पुंडरी से निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन के नाम शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story