भारत

घुमारवीं में भाजपा ने हरियाली रोपकर मनाया आजादी का पर्व

Shantanu Roy
17 Aug 2025 5:52 PM IST
घुमारवीं में भाजपा ने हरियाली रोपकर मनाया आजादी का पर्व
x
Ghumarwin. घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के घुमारवीं में स्वतंत्रता दिवस इस बार हरियाली रोपकर मनाया गया। अनूठे तरीके से आयोजित इस समारोह में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कोठी स्थित दि दाबला कृषि सेवा सहकारी समिति परिसर में तिरंगा फहराया और पलसोटी में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने दि दाबला कृषि सेवा सहकारी समिति को 3000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम की स्वीकृति मिलने पर समिति की कार्यकारिणी और क्षेत्रवासियों को
बधाई दी।


पलसोटी में आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी का पर्व हरियाली बढ़ाकर मनाना आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री पंकज चंदेल, रामगोपाल, राजेश शर्मा, रवि कांत, कर्म चंद, चिंत राम, भावना, राम पाल, विजय पाठक, जगत राम, राजकुमार, मीना देवी, रजनी देवी, अमरी, सीता देवी, मदन लाल, नरेंद्र, चमन लाल,आदि मौजूद रहे।
Next Story