
x
Naina Devi. नयना देवी। श्रीनयना देवी जी पंचायत समिति में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर अपना कब्जा स्थापित किया है। भाजपा समर्थित रूप लाल ठाकुर पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा कमला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह जीत क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास, भाजपा की जनहितकारी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति विकास की आधारभूत इकाई है और भाजपा के नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है। पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी तथा प्रत्येक पंचायत की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से दलगत भावना से ऊपर उठकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर व उपाध्यक्ष कमला देवी अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पंचायत समिति को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में संगठन की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





