
x
Market. मंडी। मंडी जिला परिषद पर भाजपा ने बिना किसी सियासी प्रतिरोध के कब्जा जमा लिया है। सत्ताधारी कांग्रेस मंडी जिला परिषद में प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई है। मंडी जिला परिषद का अध्यक्ष अमरू राम को चुना गया है जबकि उपाध्यक्ष बोदी देवी को बनाया गया है। बोदी देवी ने जिला परिषद के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे बडी जीत हासिल की है। बोदी देवी दस हजार से ज्यादा वोटों से जीत कर आए हैं। मंडी जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा होते ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सेरी मंच पर पंहुचे और उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा संपन्न की गई। जिला परिषद सभागार मंडी में हुए निर्वाचन में जिला परिषद वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से सदस्य अमरू राम निवासी गांव पटयोड़ाए डाकघर मलोह को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए।
वार्ड नंबर 09 थाची से जिला परिषद सदस्य बोदी देवी निवासी गांव भनवाड़ी डाकघर थाची को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, इंद्र सिंह, दलीप ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, दीपराज सहित जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह तथा जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद अंकित डोगरा भी उपस्थित रहे। मंडी जिला परिषद में कुल 36 वार्ड हैं। इनमें से 25 पर भाजपा समर्थित सदस्य और भाजपा से बागी होकर चार चुनाव जीत कर आए सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। यहां दो कामरेड और पांच कांग्रेस समर्थक जीते हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





