भारत
धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन
Shantanu Roy
3 July 2026 4:23 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर पद पर कब्जे के बाद वीरवार को भाजपा ने विकास खंड धर्मशाला के बीडीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भी कब्जा कर लिया। चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा के कार्यकर्ता काफी तादाद में खंड विकास कार्यालय धर्मशाला के बाहर जुट गए। एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न की अगुवाई में हुए चुनावों के दौरान धर्मशाला के सभी 18 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। औपचारिकताओं के बाद चुनाव में भाजपा की तरफ से वार्ड नंबर 6 नरवाणा से बीडीसी सदस्य आलोक कुमार तथा कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह सोनू ने दावेदारी जताई।
वोटिंग में 18 में से 12 वोट लेकर आलोक कुमार ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर हुई वोटिंग में एक वोट के रद्द होने के बाद 10 वोट भाजपा की मंदल वार्ड से बीडीसी सदस्य सरोज को मिले जबकि 7 वोट गगल से कांग्रेस उम्मीदवार बीडीसी सदस्य जयललिता को मिले। इस मौके पर पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा ने अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया।
नगर निगम के चुनावों में काबिज हुई भाजपा ने पंचायत समिति के चुनावों में भी भगवा लहरा कर यहां भाजपा को मजबूत किया है। इस जीत को सुधीर शर्मा की चुनावी रणनीति का परिणाम माना जा रहा है। जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने इस दौरान सुधीर जी को जय श्रीराम तथा क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में, के नारे लगा कर अपनी खुशी जताई। इसके बाद विधायक सुधीर शर्मा की अगुवाई में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार तथा उपाध्यक्ष सरोज कचहरा स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे तथा अपने समर्थकों सहित माथा टेका।
नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मेरी जीत का श्रेय स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा को जाता है जिनके सहयोग से भाजपा ने जीत दर्ज की है। मैं सभी बीडीसी सदस्यों का आभार जताता हुं तथा क्षेत्र के विकास को लेकर एकजुटता से प्रयास किए जाएंगे तथा विधायक सुधीर शर्मा के निर्देशानुसार विकास करवाया जाएगा। वहीं, बीडीसी उपाध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर मिलकर काम करेंगे तथा लोगों के हितों को देखते हुए विकास की योजनाएं तैरूार की जाएंगी तथा उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





