![Dehra से भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज Dehra से भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/01/3834925-untitled-1-copy.webp)
x
Dehra. देहरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ की गारंटी देने में माहिर हैं। देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से मुख्यमंत्री सुक्खू झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि अब वे किसी पार्टी के मुखिया नहीं, बल्कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुखिया हैं और जहां तक हमें लगता हैं शायद उनको अपने पद की अहमियत की जानकारी वे सिर्फ अपनी पत्नी को जिताने के लिए परिवार के मुखिया के रूप में काम कर रहे है, न कि प्रदेश के मुखिया की तरह, इसलिए उनको परामर्श देता हूं, वे अपनी इन हरकतों से बाज आएं।
भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश का माहौल खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब करने में लगे है। यह सरकार उपचुनावों को प्रभावित करने के लिए झूठ की सारी हदें पार कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब से सत्ता में आए हैं, तब से लेकर मात्र झूठ बोल कर जनता को भ्रमित करने का ही कार्य करते जा रहे हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपनी बेटी व पत्नी को चुनाव लडऩे के लिए कहा गया, परंतु हार के डर से दोनों ही पीछे हट गए और अब सत्ता का दुरुपयोग करके पहले उपमुख्यमंत्री की बेटी और अब पत्नी को स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रहे हैं और उनके हकों को छीन रहे हैं।
Next Story