भारत

Election Campaign के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर जड़ा नालागढ़ से विश्वासघात करने का आरोप

Shantanu Roy
4 July 2024 10:15 AM GMT
Election Campaign के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर जड़ा नालागढ़ से विश्वासघात करने का आरोप
x
Nalagarh. नालागढ़। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने कहा कि नालागढ़ की जनता ने क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए कांग्रेस का ही विधायक चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहा जनसर्मथन बता रहा है की कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। हरदीप बावा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने पर हमला बोलेते हुए कहा कि केएल ठाकुर ने क्षेत्र के विकास को तरजीह देने की बजाय अपने विकास को अहमियत दी और अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए जनता के विश्वास को बेच दिया। उन्होंने कहा जनता की भावनाओं के साथ खिलबाड़ करने वाला व्यक्ति कभी भी नालागढ़ के लोगों का सच्चा सेवक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता भाजपा प्रत्याशी को इस विश्वासघात के लिए उपचुनाव में करारा जवाब देगी। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने उक्त शब्द जमराड़ी, पहाड़ी चिकनी, पन्नर, तीरला महुआ, अल्योण, बन्याली, खेड़ा उपरला, सलैहड़ा, छोटी सलैहड़ा, मालोवाल, बारियां और टिक्कर में
आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्यशी के दभोटा पुल के निर्माण को लेकर उठाए सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने हिस्सें के डेढ़ करोड़ रूपये पंजाब सरकार के पास जमा करवा दिए है जल्द ही टेंडर लगने के बाद इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पास जनता को झूठ कहने के अलावा कुछ नहीं है, लेकिन जनता भाजपा प्रत्याशी की असलियत को जान चुकी है और इस उपचुनाव में गलती सुधारते हुए कांग्रेस को जीत दिलाने जा रही है। हरदीप बावा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर ओर टिकाऊ सरकार है जिस तरह हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में लोगों ने कांगे्रस सरकार का साथ दिया उसी प्रकार नालागढ़ की जनता ने भी सरकार का विधायक बनाने का मन बना लिया है। बावा ने कहा कि भाजपा नेता नालागढ़ वासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन धनबल एवं जनबल की लड़ाई में लोग हर दिन कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट का प्रावधान करवाकर रामशहर कालेज, तहसील और पंजैहरा उप-तहसील के भवन कार्य कांग्रेस सरकार ने ही शुरू किया है जबकि भाजपा सरकार में पूर्व विधायक ने इनका कार्य शुरू करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
Next Story