भारत

Bindal said: गोलीकांड के दोषियों को बचा रही सरकार

Shantanu Roy
26 Jun 2024 10:18 AM GMT
Bindal said: गोलीकांड के दोषियों को बचा रही सरकार
x
Shimla. शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा बिलासपुर गोलीकांड को हुए अनेक दिन बीत गए हैं। भारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद, जो इस गोलीकांड के मास्टरमाइंड हैं। उनकी गिरफ्तारी न होना दोबारा इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री और सरकार इस गोलीकांड के दोषियों को बचाने में लगी है। हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार इसलिए बिगड़ रही है। हिमाचल प्रदेश मेंहत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। 150 हत्याएं और 300 से अधिक बहनों के साथ शोषण के मामले सामने आए हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली घटना है, जहां एक बहन का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया जाता है, पर
मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।
ऐसी कई अनगिनत घटनाएं जनता के समक्ष आई है। बिंदल ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा बिलासपुर गोलीकांड ने पूरे हिमाचल प्रदेश को दहशत में डाल दिया है। कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग होती है। फायरिंग करने वाला व्यक्ति पूर्व विधायक के घर की तरफ दौड़ता है। इस केस में सारे के सारे तार पूरे विधायक के साथ जुड़ते हुए दिखाई देते हैं। अगर उनके बेटे की कॉल डिटेल देखो, तो उसमें शार्प शूटर के साथ चर्चा सभी के समक्ष निकालकर आती है। कई दिन बीत जाने के बाद आरोपी गिरफ्त से बाहर है। सरकार को इसको पूरे मामले को गंभीरता से लेना पड़ेगा। यदि मुख्यमंत्री गोलीकांड पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।
Next Story