
x
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील किनारे स्थित बिलासपुर शहर की धरती पर पहली बार बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजा। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्त्वावधान में शहर के डियारा सेक्टर में स्थित नगर परिषद मैदान में खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या करवाई गई। जिसमें विश्व विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने एक से बढक़र एक भजन सुनाकर उनकी महिमा का गुणगान किया। साथ ही उन्होंने खाटू श्याम के जीवन के बारे में कथा के माध्यम से बताया। इसके अलावा भजन प्रवाहक आदित्य गोयल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। गुरू वंदना के साथ शुरूआत करते हुए भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भोलेनाथ मैं तेरा रांझा, पलकों का घर तैयार सांवरे, रिंगस के उस मोड़ पे, हारे हारे हारे उस हारे के सहारे, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, मैं लाड़ला खाटू वाले का, मेरे बाला जी आदि भजन सुनाएं। साथ ही उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। इस दौरान बिलासपुर जिला के साथ-साथ अन्य जिलों से भी लोग कीर्तन सुनने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जहां भक्ति रस का पान किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story