भारत

बाइकर ने स्पीड के चलते खोया नियंत्रण, 3 लोगों को लिया चपेट में

Nilmani Pal
6 Dec 2025 7:46 AM IST
बाइकर ने स्पीड के चलते खोया नियंत्रण, 3 लोगों को लिया चपेट में
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात। वडोदरा जिले के डभोई तालुका में नांदोडी के पास 4 दिसंबर की रात एक भयानक हादसा हुआ. यहां सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइकर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइकर 50 फीट तक घसीटते चला गया. जबकि युवक भी 20 फीट तक फेंका गया.

हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है. हादसे में बाइकर और एक पैदल यात्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टक्कर के बाद बाइक सड़क पर घसीटते हुए चली गई. जिससे सड़क पर चिंगारियां भी उड़ती हुई दिखीं. पुलिस ने बताया कि डभोई तालुका में नांदोडी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी. जिससे सड़क पार कर रहा युवक, बाइकर और एक अन्य पैदल यात्री घायल हो गया. फिलहाल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null