भारत

बदमाशों के हौसले बुलंद: बाइक सवार झपटमारों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, फिर...

jantaserishta.com
17 April 2022 11:46 AM IST
बदमाशों के हौसले बुलंद: बाइक सवार झपटमारों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, फिर...
x

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक सवार झपटमारों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी. यह घटना सुशांत लोक इलाके में गैलेरिया मार्केट के पास हुई. पुलिस ने स्नेचर को पकड़ने के लिए नाका लगाया हुआ था. उसी दौरान अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी. जो सिपाही गौरी शंकर के पैर में लगी. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है.

दरअसल पिछले कुछ दिनों से पुलिस को इलाके में झपटमारी और चेन स्नेचिंग की काफी शिकायतें मिल रही थीं. कुछ संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी में भी कैद हुए थे. उन्हीं को पकड़ने के लिए पुलिस ने मार्केट में नाका लगाया हुआ था. चेकिंग के दौरान पुलिस को जैसे ही अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए. पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस कांस्टेबल पर गोली चला दी.
घायल कांस्टेबल गौरीशंकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को शुक्रवार को इलाके में एक बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी. झपटमार चोरी की उसी बाइक से गैलेरिया मार्केट के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था.
एसीपी संजीव बल्हारा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाइक पर 2 संदिग्ध घूम रहे हैं. इसके बाद नाकाबंदी की गई थी. पुलिस का सामना जब इन बाइक सवार अपराधियों से हुआ तब उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए. एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी है. पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई है, सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है. जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story