भारत
मोहनसराय में खंभे से टकराई बाइक, फोर व्हीलर से भिड़ंत में दो घायल
Shantanu Roy
16 March 2025 11:37 PM IST

x
बड़ी खबर
Varanasi. वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनसराय इलाके में सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों का इलाज चल रहा है। मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत कनेरी स्थित गंगा नहर के पास बाइक सवार बैरवन बिचवा पूरा पटेल बस्ती निवासी 20 वर्षीय सत्यम पटेल अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकरा गया।
इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर बगल स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके अलावा मोहन सराय चौराहे पर फोर व्हीलर तथा बाइक की आपस में टक्कर हो गई। लोहता निवासी बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं कार तथा बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी बाइक से पिकनिक मनाने के लिए चुनार जा रहे थे।
Next Story





