छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: महिला लेक्चरर के घर चोरी, 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Shantanu Roy
16 March 2025 8:46 PM IST
Raipur Breaking: महिला लेक्चरर के घर चोरी, 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
x
छग
Raipur. रायपुर। होलिका दहन की रात चोरों ने ग्राम तुलसी स्थित गैलेक्सी न्यू हाउस फेस-2/176 निवासी महिला लेक्चरर सत्यभामा वर्मा के घर को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला और अलमारी तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना की रिपोर्ट सत्यभामा वर्मा के पति दुष्यंत वर्मा (36) ने मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यभामा वर्मा अपने परिवार के साथ तिल्दा के सिलयारी स्थित गृहग्राम में होली मनाने गई थीं। जब वे रविवार को वापस लौटीं, तो घर में चोरी का पता चला। चोर घर से करीब 30 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। होलिका दहन की रात ग्राम तुलसी के गैलेक्सी न्यू हाउस फेस-2/176 निवासी महिला लेक्चर सत्यभामा वर्मा के मकान का ताला,अलमारी तोड़कर जेवर चोरी कर लिए गए। दुष्यंत वर्मा (36) की रिपोर्ट पर मंदिर हसौद पुलिस मामला दर्ज कर ली है।महिला लेक्चर परिवार समेत तिल्दा के सिलयारी गृहग्राम में होली मनाने गई थी। आज वापस लाने पर चोरी का खुलासा हुआ।‌ चोर 30 हजार नगदी समेत सोने के जेवरात ले भागे।जेवरातों की कीमत करीब 5 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।मंदिर हसौद पुलिस पड़ताल कर रही है।
Next Story