भारत

हवाई अड्डे की मांग को लेकर भगवान की शरण में पहुंचे पूर्णिया के लोग

jantaserishta.com
1 May 2023 4:31 PM IST
हवाई अड्डे की मांग को लेकर भगवान की शरण में पहुंचे पूर्णिया के लोग
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्णिया (बिहार) (आईएएनएस)| बिहार के पूर्णिया में हवाईअड्डे की मांग को लेकर ऐसे तो यहां के लोग पिछले कई महीनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन अब इन्हें सरकार पर भरोसा कम होता जा रहा है। अब इन्हें भगवान पर ही भरोसा है, यही कारण है कि यहां के लोग अब हवाई अड्डे की मांग को लेकर भगवान की शरण पहुंच गए हैं।
पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने रविवार को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च के द्वार पहुंचे और प्रार्थना की।
हवाई अड्डा की मांग को लेकर पूर्णिया के नवरत्न दुर्गा मंदिर में एयरपोर्ट संघर्ष मोर्चा और स्वयंसेवी संस्था ग्रीन पूर्णिया द्वारा विघ्न हरण नव चंडी यज्ञ, हवन और आरती का आयोजन किया गया।
ग्रीन पूर्णिया के रूपेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर काशी से आए पंडितों के द्वारा विधि विधान के साथ अनुष्ठान कराया गया और ईश्वर से जल्द पूर्णिया हवाई अड्डा प्रारंभ करने के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
इधर, मस्जिद में मुस्लिम भाइयों ने खुदा से पूर्णिया हवाई अड्डा बनाने के लिए दुआ मांगी, जिससे सीमांचल के करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिल सके। खजांची हाट मस्जिद में सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां लिए पहुंचे और नमाज अदायगी कर खुदा से जल्द पूर्णिया हवाई अड्डा निर्माण में बाधा दूर करने की दुआ मांगी।
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा और चर्च में भी हवाई अड्डा की मंग को लेकर प्रार्थना की गई।
लोगों को कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की आपसी खींचतान के कारण पूर्णिया हवाई अड्डा निर्माण अधर में लटका है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। लोगों ने का कहना है कि भगवान दोनों सरकारों को सद्बुद्धि दे कि जल्द ही पूर्णिया हवाई अड्डे प्रारंभ हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story