भारत

BIHAR सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

jantaserishta.com
3 Jun 2024 7:02 PM IST
BIHAR सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
x
देखें वीडियो

NEW DELHI नई दिल्ली: बिहार के CM NITISH KUMAR सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में PM NARENDRA MODI पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं। इसके बाद से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई। नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचने के बाद लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थी। हालांकि, अब इस राज से पर्दा उठ गया है। दरअसल, नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं दोनों की मुलाकात के बाद यह भी कहा जा रहा है कि बिहार के लिए कुछ बड़ा फैसला हो सकता है।एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से भी करेंगे मुलाकात
चर्चा है कि CM NITISH KUMAR नीतीश कुमार एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी यहां मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार इस दौरान 4 जून को आने वाले परिणाम पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार की कई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story