भारत

बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर चर्चा में

Shantanu Roy
27 May 2025 4:06 PM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर चर्चा में
x
Patna. पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस. सिद्धार्थ के सिर पर गमला रख दिया। यह गमला आईएएस अफसर सिद्धार्थ ने सीएम को उनके स्वागत में भेंट किया था। मुख्यमंत्री ने उनके हाथ से पौधा लिया और उनके सिर पर ही रख दिया। इसके बाद एसीएस पौधा लेकर पीछे हटे और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग हंस पड़े। मुख्यमंत्री भी मुस्कराते नजर आए। दरअसल, नीतीश पटना के ललित नारायण मिश्रा इंस्टीच्यूट में सोमवार को नियुक्ति पत्र बांटने
पहुंचे थे।


लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- दिमाग पर हो चुका विक्षिप्तपन का हमला। चाचा रख दे रहे हैं अपने अधिकारी के माथे पर गमला। आरजेडी के एक्स अकाउंट से सीएम का वीडियो शेयर किया गया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति! सरकारी कार्यक्रम में एक आईएएस अधिकारी सीएम का स्वागत कर रहे हैं, तो सीएम सभी प्रोटोकॉल और मान-मर्यादा को ताक पर रखकर अधिकारी के सिर पर ही गमला रख दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की यह दयनीय स्थिति प्रदेश को रसातल में लेकर जा रही है।
Next Story