भारत

Bihar Assembly Elections 2025, उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट AAP ने जारी की

Nilmani Pal
15 Oct 2025 6:30 AM IST
Bihar Assembly Elections 2025, उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट AAP ने जारी की
x

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी सूची जारी की है. इस सूची में 48 नए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले, पार्टी ने पहले चरण की 11 सीटों के उम्मीदवार घोषित किए थे, जिससे अब तक कुल 59 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

दरअसल, बिहार में दो चरण में मतदान होना है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर, 2025 को होगी. इसमें 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी. उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 20 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं.

पहले चरण की वोटिंग में शामिल 18 जिले पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा हैं. इन जिलों की कुल 121 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे.



Next Story
null