भारत

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के तीन आतंकी फंसे, एक मारा गया

jantaserishta.com
23 April 2022 6:11 PM IST
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के तीन आतंकी फंसे, एक मारा गया
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में शनिवार को एक बार फिर आतंकवादियों के साथ पुलिस और सेना की मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जबकि तीन की तलाश जारी है. दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है. शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि दक्षिणी कश्मीर के कुलदाम में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया.

जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
महज एक दिन पहले ही आतंकियों ने नौगाम क्षेत्र में दो गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया था. आतंकियों ने दोनों गैर कश्मीरी मजदूरों पर गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गए. आनन-फानन में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया था. इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया था, हालांकि आतंकी भागने में कामयाब हो गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story