
x
Hamirpur. हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले सेऊ क्षेत्र में एक युवक से 130 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक स्पेशल टीम ने दबिश देकर युवक से 130 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। युवक को चिट्टा सप्लाई करने वाले का भी पुलिस ने पता लगा लिया है। बताते हैं कि आरोपी युवक के पास गत बुधवार को ही इतनी बड़ी नशे की यह खेप पहुंची थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन शुरू किया। आपरेशन को सफल बनाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। स्पेशल टीम को को-आर्डिनेट करने के लिए हमीरपुर सदर की पुलिस टीम और भोरंज थाना की पुलिस टीम को तैनात किया गया था। गुरुवार को स्पेशल टीम ने सेऊ क्षेत्र में जाकर रेड की तथा मौके पर ही युवक को नशीले पदार्थ सहित पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान संजय कुमार ( 25) निवासी सेऊ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी इस तरह के मामलों में सलिप्त रहा है। हालांकि यह सप्लायर नहीं, बल्कि रिटेनर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत बुधवार को आरोपी युवक के पास 130 ग्राम चिट्टा पहुंचाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर इस बात की जानकारी लगी तथा मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। आरोपी के पास नशीला पदार्थ होने की पुख्ता जानकारी के बाद गुरुवार को दिन के समय स्पेशल टीम ने क्षेत्र में रेड की। स्पेशल टीम की रेड के बाद हमीरपुर सदर और भोरंज पुलिस थाना की टीम भी पहुंच गई और युवक से 130 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। नशे की इतनी बड़ी खेप को युवक तक पहुंचाने वाले का भी सुराग पुलिस को मिल गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि 25 वर्षीय युवक से 130 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस विभाग के ज्वाइंट आपरेशन में यह कामयाबी हाथ लगी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





